लोनिवि में रहा कार्य बहिष्कार शत प्रतिशत सफल


12743683_1573038639684002_7931173918136733324_n
लखनऊ। उ.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को प्रेषित संघर्ष नोटिस 17 फरवरी 2016 के क्रम में आज 24फरवरी को कार्य बहिष्कार लोक निर्माण विभाग के समस्त डिप्लोमा इंजीनियर्स मुख्यालय सहित पूरे प्रदेश में कार्य बहिष्कार कार्यक्रम में शामिल रहा। आन्दोलन में शामिल सदस्यों में सरकार के प्रति बेहद आक्रोश व्याप्त है। प्रदेश अध्यक्ष इं. हरिकशोर तिवारी के नेतृत्व में तैनात की गई पर्यवेक्षक टीम के अनुसार लोेनिवि डिप्लोमा इंजीनियर्स का कार्य बहिष्कार कार्यक्रम मुख्यालय सहित पूरे प्रदेश में सफल रहा। कार्य बहिष्कार में शामिल लगभग 500 जूनियर को आज कार्यवाहक अध्यक्ष इं. दिवाकर राय के अलावा एन.डी. दिवेदी और जिलाध्यक्ष इं. रामवीर यादव ने सम्बोधित किया।

मीडिया प्रभारी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग के डिप्लोमा इंजीनिर्स ने मुख्यालय सहित सभी जनपद के सदस्यों द्वारा हड़ताल पर जाने का घोषणा पत्र एवं माप पुस्तिका जमा कर दिये है। इस कार्यवाही में जनपद लखनऊ के 90 प्रतिशत सदस्यों ने अपनी माप पुस्तिकायें एवं हड़ताल घोषणा पत्र भी जमा कर दिये हैं। मीटिंग में सदस्यों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि हम लोग विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार का ध्यानाकर्षण करा चुके हैं, परन्तु सरकार द्वारा हठधर्मिता तथा असमानता की नीति अपनायी जा रही है। हमारी मुख्य माँग ग्रेड पे रुपे 4800 तथा तीन प्रोन्नत वेतनमान का शासनादेश अभी तक निर्गत नहीं हुआ।

माँग पूरी न होने की दशा में 25 फरवरी 2016 से समस्त सदस्य हड़ताल पर चले जायेंगे। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ मण्डल के विभिन्न जनपदों जैसे सीतापुर, रायबरेली, हरदोई, लखीमपुर खीरी तथा उन्नाव में लगभग 90 प्रतिशत सदस्यों ने अपने माप पुस्तिकाएं तथा हड़ताल घोषणा पत्र जमा कर दिये गये हैं।इस दौरान आयोजित सभा को इं. श्रीयोधन आर्या, लवकुश भारती, के.के. गौतम सहित कई पदाधिकारियों ने सम्बोधित करते हुए सरकार से संघर्ष जारी रखने का आहवान किया।


Scroll To Top
Translate »