आर0एस0एस0 से मिलकर समाजवादी सरकार के अच्छे कामों पर पानी फेरने का षड़यंत्र—– राजेन्द्र चैधरी


rre43e43e43e426)लखनऊ|
         समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि प्रदेश में कुछ तत्व आर0एस0एस0 से मिलकर समाजवादी सरकार के अच्छे कामों पर पानी फेरने और इस प्रदेश की बदनामी कराने का षड़यंत्र कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने जब से सत्ता सम्हाली है, विकास के नए एजेन्डों पर काम शुरू किया है। उन्होंने पंगु प्रशासन तंत्र को पुनर्जीवित किया और जनहित की नई नई परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया है। इससे चिढे़ और बौखलाए विपक्षियों ने विरोध में अनर्गल आरोप लगाने का दुस्साहस दिखाया है।
         मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने विकास का रास्ता अपनाया है और जनसेवा के संकल्प के साथ जनता की गाढ़ी कमाई जनहित में लगाने का पुख्ता इंतजाम किया है। पिछली बसपा सरकार में पार्को, स्मारकों और तत्कालीन मुख्यमंत्री की प्रतिमाओं की स्थापना में जनधन की लूट मची थी। हर काम में कमीशन की रकम तय थी। समाजवादी सरकार ने इस पर रोक लगाई और यह सुनिश्चित किया है कि जनता को योजनाओं का ज्यादा लाभ मिले।
        प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा  कि  यह अजीब बिडम्बना है कि मुख्यमंत्री  ने प्रदेश को आगे बढ़ाने और किसान, मेहनतकश, महिला नौजवान तथा अल्पसंख्यकों को खुशहाल बनाने की दिशा में जो कदम उठाए हंै, कुछ पूर्वाग्रह से ग्रस्त अफसरों को अच्छा नहीं लगता है। नैतिकता और सरकारी सेवा के सभी मानदंडों को तोड़ते हुए ये अफसर अपने काम के बजाय राजनीति में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं। राजनीति का जिन्हें इतना शौक हो उन्हें सरकारी सेवा से स्वंय मुक्त हो जाना चाहिए।
          जो तत्व सरकार की छवि बिगड़नें में लगे हैं वे प्रदेश को खुशहाल और समृद्ध होते नहीं देखना चाहते हैं। इन्हें भाजपा ओैर आर0एस0एस0 का प्रच्छन्न समर्थन और सहयोग मिल रहा है और वे उनके मोहरे बनकर काम कर रहे हैं। उनका यह कृत्य अनुचित एवं निदंनीय है। सरकारी अधिकारियों को प्रत्येक दिशा में सेवा नियमावली का पालन करना ही होगा। प्रदेश की 21 करेाड़ जनता को बदनाम और अपमानित करने की किसी को छूट नहीं दी जा सकती है।

Scroll To Top
Translate »