
बलिया : बांसडीह रोड पर स्थित बजहां गाँव में ये सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना उस समय हुई जब छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ स्कूल जा रही थी. छात्रा के हत्या के बाद इलाके में तनाव फैला हुआ है. घटना बलिया जिले के बांसडीहरोड थानाक्षेत्र के बजहां गांव की है. मंगलवार सुबह स्कूल जा रही छात्रा रागिनी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई. बजहां निवासी जितेन्द्र की 16 वर्षीया बेटी अपनी छोटी बहन के साथ स्कूल जा रही थी. ‘रागिनी कांड’ दोहराने की हुई कोशिश प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ जैसे ही छात्रा बजहां काली मंदिर के पास पहुंची, बाइक सवार प्रधान के बेटे और उसके साथियों ने उसका रास्ता रोक लिया. छात्रा कुछ समझ पाती उससे पहले युवकों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए. इसके बाद युवकों ने छात्रा का गला रेट दिया और वहां से भाग निकले. छोटी बहन ने शोर मचाया तो बदमाश उसे भी मारने के लिए दौड़े तो उसने एक घर में घुसकर जान बचाई.रागिनी सड़क पर छटपटाती रही और अपराधी वार करते रहे . आसपास के लगों ने पुलिस को सूचना दी और खून से सनी रागिनी को अस्पताल लेकर भागे लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.
वारदात को अंजाम देने के बाद प्रधान का बेटा दबंगई की सारी हदें पार करता हुआ रागिनी के घर जा धमका . उसने रागिनी के परिवार वालों को धमकी दी कि अगर मेरा नाम लिया तो सबको मार डालूँगा.उसने कहा था कि अगर पुलिस को वो चाकू भी दे दे तो कोई कुछ नही करेगा.
बताया जा रहा है कि प्रधान का बिगडै़ल बेटा प्रिंस कई दिनों से रागिनी को तंग कर रहा था. कई बार रागिनी का पीछा करते हुए वो क्लास में भी घुस जाता था. प्रिंस की हरकतों की शिकायत रागिनी के घर वालों ने प्रधान से भी की थी. प्रधान का बिगडै़ल बेटा फिर भी नहीं माना तो रागिनी के घरवालों ने रागिनी का स्कूल जाना बंद कर दिया था.करीब दो हफ्ते तक रागिनी स्कूल नहीं गयी थी जिसके बाद उसने छोटी बहन के साथ स्कूल जाना शुरू किया था.मृतका रागिनी की छोटी बहन ने रुंधे गले से कहा है कि उन्हें इंसाफ चाहिए.हर हाल में बहन के हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए.
पुलिस ने किया गिरफ्तार घटना के मुख्य आरोपी आदित्य तिवारी उर्फ़ प्रिंस तिवारी को कल पुलिस ने देर शाम को गिरफ्तार कर लिया. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस दबिश दे रही है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने प्रधान कृपाशंकर तिवारी, भतीजा सोनू और गाँव के ही नीरज तिवारी और राजू यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. फ़िलहाल आरोपी के प्रधान पिता को फरार बताया जा रहा है . एसपी पर लगा लापरवाही का आरोप इस मामले में एसपी सुजाता सिंह पर लापरवाही का इल्जाम लग रहा है.कहा जा रहा है कि अगर पुलिस पहले की गयी शिकायत पर ही सख्त कारवाई कर लेती तो आज रागिनी की जान नहीं जाती.एसपी सुजाता सिंह की लापरवाही सामने आने के बाद खबर है कि वो आज सुबह एसपी सुजाता सिंह के पीडिता के घर पहुँचने की बात जाने की सम्भावना है.
https://rashtriyadinmaan.com
