
लखनऊ | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी केा दिल्ली में दिल्ली पुलिस द्वारा दुबारा हिरासत मंे लिये जाने पर जिला/शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रचार अभियान समिति के चेयरमैन एवं सांसद डॉ0 संजय सिंह, पूर्व मंत्री महाराष्ट्र श्री अनीस अहमद, प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी एवं पूर्व विधायक श्री फजले मसूद, महामंत्री-प्रभारी प्रशासन श्री प्रमोद सिंह, महामंत्री संगठन श्री हनुमान त्रिपाठी, महामंत्री श्री संजीव सिंह, श्री विनोद मिश्र, श्री मारूफ खान एवं श्री नरेश बाल्मीकि, श्री अमरनाथ अग्रवाल, संगठन मंत्री श्री शिव पाण्डेय, जिलाध्यक्ष श्री गौरव चौधरी एवं शहर अध्यक्ष बोधलाल शुक्ला एडवोकेट, श्री रईस अहमद, श्री नदीम अहमद, श्री जे0पी0 मिश्रा, श्री राजशेखर सिंह, श्री ज्ञान प्रकाश राय, श्रीमती संतोष श्रीवास्तव, श्री मुकेश सिंह चौहान पार्षद, श्री प्रदीप कनौजिया पार्षद, श्री गोविन्द सिंह, श्री आशुतोष मिश्रा, श्री हसन अब्बास सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन शामिल रहे।
इस मौके पर विरोध प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रचार अभियान समिति के चेयरमैन एवं सांसद डॉ0 संजय सिंह ने कहा कि सेना और सैनिकों के सम्मान में राहुल मैदान में आ गये हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी की तानाशाही के विरूद्ध चुप नहीं बैठेंगे। उन्होने राहुल जी को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिये जाने की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि मृतक पूर्व सैनिक के पुत्र व दामाद को गिरफ्तार करके जिस तरह उनकी पिटायी की गयी है और उनके साथ अमानवीय कृत्य किया गया है वह अत्यंत निन्दनीय है।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री बोधलाल शुक्ला ने बताया कि राहुल को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिये जाने के विरोध में कल दिनांक 03 नवम्बर, 2016 को पूर्वान्ह 11.30बजे से कलेक्ट्रेट लखनऊ में धरना दिया जायेगा।
https://rashtriyadinmaan.com
