राहुल गांधी, प्रियंका शामली में शहीद अमित और प्रदीप प्रजापति के परिवार से मुलाकात कीऔर कहा कांग्रेस उनके साथ है


लखनऊ।  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी , महासचिव एवं प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा, महासचिव एवं प्रभारी- ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर  के साथ आज शामली में मोहल्ला रेल पार शहीद अमित कोरी और शामली के ही गांव  में शहीद प्रदीप प्रजापति के आवास पर गये।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ओंकार नाथ सिंह ने बताया कि  राहुल गाध्ंाी  ने शहीद अमित कोरी के परिवार वालों से मुलाकात की उनके पिता, भाई और परिवार के अन्य लोगों से मिलकर उनको सांत्वना दी। श्री राहुल गांधी  ने उनसे कहा कि आपने अपना सबकुछ देकर अपने बेटे को भारत का सपूत बनाया और उन्होंने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए अपनी जान देश के लिए न्यौछावर कर दी। इस संकट की घड़ी में हम सब और पूरा देश आपके और आपके परिवार के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़ा है। हमारे लायक जो भी हो आप बेहिचक हमें आदेश कर सकते हैं।
श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा-महासचिव एवं प्रभारी शहीद अमित कोरी की माॅं से घर के अन्दर जा कर मिली और उन्होंने उनको सांत्वना दी। श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया-महासचिव एवं प्रभारी ने समस्त परिवार को सांत्वना दी। प्रदेश अध्यक्ष श्री राजबब्बर  ने दुःख व्यक्त करते हुए शहीद अमित कोरी के पिता को सांत्वना दी। तत्पश्चात श्री राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा, श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं श्री राजबब्बर  ने शहीद अमित कोरी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।
इसके पश्चात यह सब लोग शामली के ही गांव बनत में शहीद प्रदीप प्रजापति के घर गये। उनके पिता से मिलकर श्री राहुल गांधी  ने सांत्वना दी और उनसे कहा कि संकट की इस घड़ी में वह, कांग्रेस और पूरा देश उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि आपके बेटे का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा और यह देश सदा ऋणी रहेगा। शहीद प्रदीप प्रजापति के दो बच्चे हैं एक इंटर में और दूसरा कक्षा 9 में पढ़ रहे हैं। श्री राहुल गांधी  ने उनको आश्वासन दिया कि किसी भी प्रकार की आवश्यकता होगी उसको वह पूरा करेंगे। श्रीमती प्रियंका गांधी घर के अन्दर जाकर शहीद प्रदीप प्रजापति की पत्नी और महिलाओं से मिलीं और उनको उन्होंने सांत्वना दी और उन्हें हर सम्भव सहायता देने को कहा।
श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शहीद प्रदीप प्रजापति के पिता और परिवार वालों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर ने उनके पिता से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया। तत्पश्चात सभी नेताओं ने शहीद प्रदीप प्रजापति के फोटो पर पुष्प अर्पित किये।

Scroll To Top
Translate »