राहुल गांधी ने कहा : RSS के खिलाफ अपने बयान पर कायम, मुकदमे का सामना करने को तैयार


 

images (13)

नई दिल्‍ली : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या को लेकर राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी अब मुकदमे का सामना करेंगे। जानकारी के अनुसार, आरएसएस की ओर से दायर मानहानि मामले में राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका वापस ले ली है।

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी के वकील ने आज कहा कि राहुल आरएसएस पर दिए बयान पर कायम हैं। उच्चतम न्यायालय से कहा कि वह एक चुनावी रैली में महात्मा गांधी की हत्या को लेकर आरएसएस के खिलाफ दिये गये अपने बयान पर कायम हैं। राहुल ने कहा कि वह मुकदमे का सामना करेंगे और उच्चतम न्यायालय से अपनी अपील वापस ले लेंगे। अब वह इस मामले में भिवंडी के कोर्ट में मुकदमे का सामना करेंगे। बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राहुल पर मानहानि का मुकदमा किया हुआ है और कांग्रेस उपाध्यक्ष ने इस मामले को खारिज करने की मांग के साथ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।


Scroll To Top
Translate »