‘शक्ति’ परियोजना के जरिए जमींनी कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे राहुल गांधी, 12 जून को मुंबई से करेंगे शुरुआत


1659pjtvlbmjfnblsitai163gxw95gil5pt87843290
मुंबई  |  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कायम करने और उनसे विभन्न मुद्दों पर राय लेने के लिए 12 जून को मुंबई में एक ‘शक्ति’ नाम की परियोजना शुरू करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी जमीनी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। मुंबई कांग्रेस प्रमुख संजय निरूपम ने इस पहल की प्रसंशा करते हुए कहा कि इससे मुंबई की समस्याओं को सूक्ष्म स्तर पर देखने में भी मदद मिलेगी।
पूर्व सांसद प्रमुख संजय निरूपम ने कहा कि शक्ति परियोजना का मकसद कांग्रेस नेतृत्व और पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कायम करना है। इस परियोजना के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को सूचीबद्ध किया जाएगा और फिर उन्हें पार्टी पदाधिकारियों की ओर से मुहैया कराए गए एक फोन नंबर पर एसएमएस भेजना होगा। संजय निरूपम ने कहा कि इस परियोजना से पार्टी में आंतरिक तौर पर संवाद का उचित प्रवाह सुनिश्चित हो सकेगा। इससे पार्टी कार्यकर्ता केंद्रीय नेतृत्व को अपने विचारों एवं सुझावों से भी अवगत करा सकेंगे। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राष्ट्रीय स्तर पर चलाई जाएगी। इससे पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं से जुड़ने के साथ ही उनकी कोई शिकायतों का भी तत्काल समाधान भी हो सकेगा।
संजय निरुपम ने बताया कि राहुल गांधी मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के अलावा मानहानि के एक मुकदमें में भिवंडी की एक अदालत में भी पेश होंगे। उनके खिलाफ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यकर्ता ने मामला दर्ज कराया था। इसके बाद वह पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।


Scroll To Top
Translate »