राहुल गांधी का बड़ा ऐलान ,चुनाव जीते तो खाली पड़े 22 लाख सरकारी पदों पर भर्ती होगी


उन्होंने कहा केंद्र सरकार से राज्य सरकारों को जो फंड स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और अन्य योजनाओं के लिए दिए जाता है उका इस्तेमाल इन पदों को भरने के लिए किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज की डेट में 22 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं। ये पद 31 मार्च 2020 तक भर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद जो नई सरकार बनेगी वह मई में अपना कार्यभार संभालेगी। कांग्रेस की सरकारी एक साल के अंदर खाली पड़े इन सरकारी पदों को भरने का काम करेगी।

चुनावी वादों का ऐलान करने के क्रम में शनिवार को राहुल गांधी ने कहा कि देश को फिर से अपने जलाशयों को पुनर्जीवित करने की जरूरत है। पेड़ लगाना भी जरूरी है। सरकार इस काम के लिए ग्रामीण इलाकों के लाखों नौजवानों को रोजगार देने का काम करेगी।


Scroll To Top
Translate »