राहुल ने कसा मोदी-जेटली पर तंज, GST के बाद जीडीपी को दिया ये नाम


New Delhi: Congress Vice President Rahul Gandhi during a press conference at Parliament in New Delhi on Wednesday. PTI Photo by Subhav Shukla (PTI12_14_2016_000052B)

 

नई दिल्ली। गुजरात चुनाव में भाजपा के विकास मॉडल पर निशाना साधने वाले राहुल गांधी ने अब केंद्र सरकार पर भारतीय अर्थव्यवस्था के मौजूदा हालात को लेकर तंज कसा है।

देश की लगातार गिरती सकल घरेलू उत्पाद दर (GDP) को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने जीडीपी को नया नाम देते हुए इसे मोदी सरकार का ‘ग्रॉस डिवीजन पॉलिटिक्स बताया’ है।

राहुल गांधी ने ट्विटर पर शनिवार को ट्विट करके देश की अर्थव्यवस्था और घटती जीडीपी को लेकर कुछ आंकड़े भी पेश किए। इसमें लिखा गया- वित्त मंत्री अरुण जटेली पीएम मोदी के ग्रॉस डिवीजन पॉलिटिक्स को आगे बढ़ाने में भरपूर योगदान दे रहे हैं।

 

राहुल ने लिखा- “जेटली और मोदी की जीनियस जोड़ी ने अर्थव्यवस्था को गिराने का काम किया है।” राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था से जुड़े कई पैमानों के आंकड़े सामने रखते हुए सरकार की नीतियों को विकास विरोधी बताने की कोशिश की।


Scroll To Top
Translate »