रेल यात्रियों को एप से मिलेगी अच्छे अस्पतालों की सूची


smartphone-relytra

नई दिल्ली , रेल यात्रियों के लिए सफर के दौरान आपात चिकित्सा की जरूरत पड़ने पर उपयुक्त डॉक्टर और अस्पातल खोजना मुश्किल हो सकता है। इस जरूरत को देखते हुए निजी क्षेत्र की कंपनी रेलयात्री डॉट इन ने अपने एप रेलयात्री पर मेडिकल इमरजेंसी फीचर शुरू करने की घोषणा की है। इस सुविधा के तहत लोगों को देशभर में 6,000 से अधिक रेलवे स्टेशनों के आसपास अस्पताल और एंबुलेंस सुविधाओं की उनके संपर्क नंबर सहित महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

कंपनी के सीईओ मनीष राठी ने कहा, हमने रेल यात्रियों की मेडिकल सुविधा संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी को संगठित किया है। इस एप पर केवल अस्पतालों की सूची ही नहीं बल्कि, स्टेशन से उसकी दिशा, अस्पताल और आपात स्थिति के लिए जरूरी एंबुलेंस सेवाओं के संपर्क नंबर की जानकारी भी मिलती है।

राठी ने कहा, इस एप सेवा से देशभर में 6,000 से अधिक स्टेशनों के आसपास 10,000 से अधिक अस्पतालों, डाक्टरों तथा 300 से अधिक निजी एंबुलेंस सेवाओं से संपर्क किया जा सकता है। कंपनी इस सेवा को गूगल मैप से भी जोड़ रही है, जिससे स्थान ढूंढ़ने में आसानी हो।


Scroll To Top
Translate »