
लखनऊ,11 फरवरी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर की यहां शनिवार को हाई ब्लड प्रेशर की वजह से अचानक तबियत बिगड़ गयी। सूचना पर आनन-फानन में चिकित्सकों की टीम ताज होटल पहुंची। चिकित्सकों ने बताया कि राज बब्बर को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। इस वजह से कार्यक्रम खत्म होने के बाद जैसे ही वह गाड़ी में बैठने लगे तभी लड़खड़ा गये।
राजबब्बर ताज होटल के लाॅन में समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के 10 सूत्रीय न्यूनतम साझा कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत सपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ही अचानक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की तबियत बिगड़ गयी। इसके बाद उनका चेकअप करने आये चिकित्सकों ने हाई ब्लड प्रेशर के कारण आराम की सलाह दी है। इसके बाद राजबब्बर दिल्ली रवाना हो गये।
https://rashtriyadinmaan.com
