राज बब्बर ने कहा कि यह जीत राहुल गांधी के सार्थक प्रयास का नतीजा है
in Main Slide, राष्ट्रीय, विविध
December 12, 2018
773 Views

लखनऊ | उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि झूठ के पैर नहीं होते। भाजपा ने झूठे वादे करके सत्ता हथियाई थी। अब जनता ने छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश के चुनाव में उसे आईना दिखाकर एक बार फिर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी में आस्था जताई है। परिणाम का यह रुझान लोकसभा चुनाव में भी दोहराया जाएगा।छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में करीब 100 जनसभाएं करने वाले राज बब्बर ने कहा कि यह जीत राहुल गांधी के सार्थक प्रयास का नतीजा है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से पांच राज्यों के चुनाव के चलते यूपी पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पा रहे थे। अब यूपी में संगठन को मजबूत करने पर जोर देंगे।
मुख्य पार्टी के साथ-साथ आनुषांगिक संगठनों और विभागों को सक्रिय करेंगे। पार्टी में उन्हीं कार्यकर्ताओं या नेताओं को महत्वपूर्ण पद दिए जाएंगे, जो काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी संगठनों का काम के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।
कोशिश है कि हर ब्लॉक और ग्राम पंचायत में कांग्रेस की टोली सक्रिय रहे। वह सुबह के वक्त प्रभात फेरी निकालकर लोगों को भाईचारे और कांग्रेस की नीतियों का संदेश दे।
वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मदान ने कहा कि अब एक नई रणनीति के साथ यूपी में भी जुटा जाएगा। कांग्रेस की जनआधारित राजनीति (मास पॉलिटिक्स) दूसरे दलों की कैडर बेस राजनीति पर कहीं भारी पड़ेगी।
2018-12-12