
लखनऊ।लोक निर्माण विभाग उ.प्र. शासन ने राजन मित्तल का मुख्य अभियन्ता आगरा क्षेत्र से मुख्य अभियन्ता झांसी क्षेत्र को किया गया स्थानान्तरण निरस्त करते हुये उन्हे प्रतिनियुक्ति पर उ0प्र0 सेतु निगम का प्रबन्ध निदेशक नियुक्त किया है। इसी प्रकार विश्व दीपक मुख्य अभियन्ता, यूपीडा को तत्काल प्रभाव से शासकीय कार्यहित में स्थानान्तरित करते हुये उ.प्र. राजकीय निर्माण निगम का अतिरिक्त प्रबन्ध निदेशक नियुक्त किया है।
श्री विश्व दीपक अग्रिम आदेशों तक उ.प्र.राजकीय निर्माण निगम के कार्यवाहक प्रबन्ध निदेशक का कार्यभार भी देखेंगे दोनों अधिकारियों को अपने नवीन तैनाती स्थल पर योगदान करने के निर्देश दिये गये हैं।
https://rashtriyadinmaan.com
