राजीव राय भटनागर को सीआरपीएफ का नया महानिदेशक बनाया गया


rajiv-rai-bhatnagar_650x400_51493213090

 

नई दिल्‍ली: राजीव राय भटनागर को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का नया महानिदेशक नियुक्‍त किया गया है. भटनागर 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. फि‍लहाल वह नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो के प्रमुख के पद पर तैनात थे. 28 फरवरी के बाद से सीआरपीएफ का कोई नियमित डीजी नहीं था.

उल्‍लेखनीय है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक का पद करीब दो महीने से खाली पड़ा था. सरकार ने अब तक नियमित महानिदेशक की नियुक्ति नहीं की है. इस बीच, देश का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल इस अवधि के दौरान दो बड़े हमलों में अपने 38 जवानों को खो चुका है.

बीती 28 फरवरी को के दुर्गा प्रसाद के सीआरपीएफ महानिदेशक के पद से रिटायर होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अतिरिक्त महानिदेशक सुदीप लखटकिया को बल के प्रमुख पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था.

बीते 11 मार्च को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हुए नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 13 जवान शहीद हुए थे, जबकि इसी बल ने सोमवार को सुकमा में ही नक्सली हमले में अपने 25 जवान खो दिए.


Scroll To Top
Translate »