
नई दिल्ली। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लोक सेवा दिवस समारोह का कार्यक्रम 12 मिनट देरी से शुरू होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अफसरों को जमकर लताड़ लगाई। 11वें लोक सेवा दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राजनाथ सिंह ने कहा कि कार्यक्रम निर्धारित समय से 12 मिनट देरी से शुरु होना चिंता की बात है। आपको समय का पांबद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देरी से कार्यक्रम शुरु होने के बाद भी अधिकारियों का आना जारी रहना और भी गंभीर बात है।
राजनाथ ने कहा कि समारोह सुगह 9.45 मिनट पर शुरू होना था, मैं निर्धारित समय से 5 मिनट पहले पहुंच गया, लेकिन समारोह 9.57 मिनट पर शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में भारतीय सिविल सेवा सहित अन्य सेवाओं के अधिकारी भी शामिल हैं। ऐसे में इस कार्यक्रम में कम से कम समय पर आना चाहिए था।
सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में समय पर न आने कई कारण हो सकते हैं, हो सकता है ये कारण जायज भी हो लेकिन इसके बाद भी यह सोचना जरुरी है कि आज के दिन ऐसा क्यों हुआ।
सिंह ने देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा सिविल सेवा को भारतीय राजव्यवस्था का स्टील का ढांचा बताए जाने का हवाला देते हुए पूछा कि हमें इस बात का गंभीरता से आत्मविश्लेषण करना चाहिए कि स्टील का यह ढांचा कमजोर तो नहीं हुआ है।
राजनाथ ने कहा कि अगर नेता गलत आदेश देता है तो उन्हें नियमों का डर दिखाएं। इससे बचने की कोशिश न करें। नेता से कहें कि आप कानूनन गलत हैं। फाइल पर आप साइन न करें। नेता की हां में हां न मिलाएं। अपनी समझदारी से काम करें।
https://rashtriyadinmaan.com
