सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर राजनाथ सिंह ने की सर्वदलीय बैठक


 

download-1

नयी दिल्ली: गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज बड़े राजनीतिक दलों के नेताओं को नियंत्रण रेखा के पार आतंकी ठिकानों पर सेना के लक्षित हमले के आलोक में स्थिति के बारे में बताया।

डीजीएमओ की इस घोषणा के बाद कि कल रात आतंकी ठिकानों पर लक्षित हमला किया गया, सिंह ने आनन-फानन में बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की।

इस बैठक में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मौजूद थे। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, माकपा नेता सीताराम येचुरी, जदयू नेता शरद यादव, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और राकांपा नेता शरद पवार आदि ने उसमें हिस्सा लिया।


Scroll To Top
Translate »