बुलंदशहर में बोले राजनाथ सिंह-भाजपा छोड़ सभी पार्टियां करती हैं तुष्टिकरण की राजनीति


Lucknow | केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलंदशहर सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव भौरा के कॉलेज में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विपक्ष शीर्षासन कर रहा है। समाजवादी पार्टी को लाल पोटली भी नहीं बचा पाएगी। जब कोई डूबता है तो पोटली लेकर चलता है। 

विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं। समाज में हिंदू-मुस्लिम के नाम पर नफरत पैदा नहीं करनी चाहिए। कहा कि सत्ता के लिए लड़ना चाहिए, मगर भारत की साख के लिए राजनीतिक पार्टियों को एकजुट होना जरूरी है।

वहीं, रविवार को हमीरपुर के भरुआसुमेरपुर कस्बे के तपोभूमि में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा सरकार को गरीबों को समर्पित बताया। उन्होंने गरीबों-किसानों की योजनाओं का बार-बार जिक्र कर एहसास दिलाना चाहा कि उनकी सरकार ही भला कर सकती है।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि समाज बनाने के लिए चुनाव लड़ती है। कहा बुंदेलखंड को प्यासा नहीं रहने देंगे। इसके लिए अर्जुन सहायक परियोजना बनाकर दी है। जिससे सिंचाई के पेयजल मिलने लगा है। नमामि गंगे परियोजना के तहत हर घर जल योजना में 47 हजार करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। झांसी में डिफेंस कॉरिडोर बनाकर रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का कदम बढ़ाया गया है। जिससे रक्षा से जुड़े उपकरण अपने देश में ही बनेंगे। 


Scroll To Top
Translate »