5 सितम्बर को राजनाथ, योगी के साथ करेंगे लखनऊ मेट्रो का उद्घाटन


 Rajnath-Singh-Yogi-Adityanath-lucknow-metro-

 

लखनऊ |     केन्द्रीय गृहमंत्री एवं  लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय प्रवास में 4 सितम्बर को लखनऊ पहुचेंगे और लखनऊ मेट्रो का 5 सितम्बर को उद्घाटन करेंगे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी मौजूद रहेंगे। दोनों ही नेता लखनऊ मेट्रो के पहले यात्री भी होंगे।

 

  • भारतीय जनता पार्टी, लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह 4 सितम्बर को दोपहर 1:00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां महानगर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा।
  • एयरपोर्ट से सीधे 1: 30 बजे एस.एफ.ए. क्वार्टर और एस.एस.बी फ्रेन्ट्रीयर का उद्घाटन गोमतीनगर में करेंगे। उसके बाद अपने आवास 4 कालीदास मार्ग आयेंगे।
  • सायं 4:30 बजे पयर्टन मंत्रालय द्वारा पर्यटन भवन गोमतीनगर में ‘नया भारत करके रहेंगे’ कार्यक्रम में रहेंगे।
  • उसके उपरान्त 5:30 बजे महानगर रेजीडेंट वेलफेयर द्वारा तुलसी गंगा मण्डप महानगर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
  • दिनांक 5 सितम्बर 2017 को प्रातः 11:00 बजे लखनऊ मेट्रो रेल का उद्घाटन ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन से करेंगे।
  • उसके पश्चात  गृहमंत्री दोहपर 1:00 बजे अमौसी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

Scroll To Top
Translate »