राज्यसभा उप-चुनाव: बीजेपी ने यूपी से सुधांशु त्रिवेदी और बिहार से सतीश दूबे को उम्मीदवार बनाया


बीजेपी ऑफिस के बयान के मुताबिक, बीजेपी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी को पार्टी ने उप-चुनाव में उम्मीदवार बनाया है । यह सीट अरुण जेटली के निधन के कारण खाली हुई थी।

पार्टी ने बिहार से सतीश दुबे को उम्मीदवार बनाया है। बिहार की यह सीट वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी की मृत्यु के बाद खाली हुई है । बीजेपी को इन सीटों पर जीत का भरोसा है । उत्तर प्रदेश में भाजपा के पास बहुमत है जबकि बिहार में पार्टी को जदयू और लोजपा का समर्थन है ।

राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सदस्य राम जेठमलानी के असामयिक निधन से बिहार में खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए एनडीए में इस बात पर लगभग सहमति बन थी कि बीजेपी का उम्मीदवार होगा।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद रविशंकर प्रसाद की छोड़ी गयी सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने कोटे से लोक जन शक्ति पार्टी केअध्यक्ष रामविलास पासवान को उम्मीदवार बनाया था और उन्होंने जीत भी हासिल की थी।


Scroll To Top
Translate »