Yes Bank मामले में राणा कपूर की बढ़ेंगी मुश्किलें, ED के बाद अब CBI करेगी जांच


 

नई दिल्ली. यस बैंक (Yes Bank) मामले में अब CBI ने भी जांच कर शुरू कर दी है. सूत्रों ने जानकारी दी है कि रविवार शाम से ही CBI अधिकारियों ने जरूरी डॉक्युमेंट्स कलेक्ट करना शुरू कर दी है. पहले वित्तीय संकट में फंसने की वजह से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने यस बैंक के डिपॉजिटर्स के विड्रॉल लिमिट को 50 हजार रुपये कर दिया था. इसके बाद शुक्रवार देर रात से ही यस बैंक के पूर्व प्रोमोटर और संस्थापक राणा कपूर (Rana Kapoor) के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारान है. ED का यह छापा करीब 20 घंटे तक चला. रविवार सुबह इस मामले में जानकारी मिली हे कि ED ने राणा कपूर को 11 मार्च तक न्यायिक हिरासत ले लिया है.

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, CBI ने राणा कपूर, ​DHFL के प्रोमोटर कपि​ल वाधवानी और डॉयट अर्बन वेंचर्स (इंडिया) लिमिटेड के खिलाफ आपराधिक साजिश, चीटिंग, और भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है. ये केस भारतीय दंड संहिता (IPC) और प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के सेक्शन 7, 12 और 13 तहत दर्ज किया है.

एजेंसी ने आरोप लगाया है कि राणा कपूर ने DHFL को अपने और पारिवार से जुड़ी कंपनियों की मदद लेने के बदले वित्तीय सहायता दी है. CBI के विशेष यूनिट BS और FC ने विशेष जांच करने के बाद यह केस दर्ज किया है. बता दें कि वर्तमान में, राणा कपूर को प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी कस्टडी में लिया है.

राणा कपूर के घर पर 44 महंगी पेंटिंग्स मिलीं
राणा कपूर के घर पर ED को छापा मारने के बाद 2,000 करोड़ रुपये मूल्य के निवेश दस्तावेज, 44 महंगी पेटिंग और एक दर्जन से ज्यादा शेल कंपनियों की जानकारी मिली है. गौरतलब है कि कपूर को मनी लांड्रिंग के मामले में रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया था.


Scroll To Top
Translate »