बलात्कार के आरोपी मंत्री को बचाते रहे अखिलेश: केशव मौर्य


b45b3c324218b2854e1385fa7844709c_M

लखनऊ, । भारतीय जनता पार्टी ने अखिलेश यादव के चहेते मंत्री गाय़त्री प्रजापति पर उच्चतम न्यायालय द्वारा बलात्कार का मामला दर्ज करने का आदेश देने पर कहा है कि अपराधियों, बलात्कारियों, भूमाफियाओं व भ्रष्टाचारियों को सपा के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का संरक्षण है। अखिलेश राज में पीड़ितों को इंसाफ मिलने की उम्मीद नहीं बची है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सवाल किया कि महिला के साथ बलात्कार के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति को बचाने के लिए उन्होंने पुलिस.प्रशासन का दुरुपयोग क्यों किया, मुख्यमंत्री अखिलेश के इशारे पर ही तीन साल तक प्रदेश की पुलिस ने महिला की एफआईआर तक नहीं लिखी। मंत्री की ज्यादती का आरोप लगाने वाली महिला थाने के चक्कर लगाती रही, लेकिन पुलिस उसे न्याय दिलाने के बजाय सरकार के दबाव में मामला वापस लेने के लिए उसे परेशान करती रही। श्री मौर्य ने पूछा कि एक लाख करोड़ का खनन घोटाला करने वाले गायत्री प्रजापति मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इतने प्रिय क्यों हैं कि ऐसे संगीन अपराधों के आरोपी के क्ष़़़ेत्र से अपने चुनाव प्रचार का आगाज किया।

100 नंबर और 1090 का ढोल पीटने वाले अखिलेश यादव से पूछा है कि उनके राज में सरेआम हाईवे पर परिवार के सामने महिला के साथ बलात्कार हो जाता है और उनके मंत्री पीड़िता के साथ सहानुभूति जताने के बजाय उसकी पीड़ा का मजाक क्यों उड़ाते हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार के मंत्रियों पर बलात्कार, जबरन भूमि कब्जे, सरकारी जमीन पर कब्जा सहित अनेक प्रकार के अनैतिक कार्यों के आरोप लगने आम हो गए हैं। कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली पीड़ित महिला की एफआईआर तक नहीं लिखी गई।

उच्चतम न्यायालय को इस मामले में दखल देकर महिला को मंत्री के अत्याचार से न्याय दिलाने के लिए दखल देना पड़ा। एक लाख करोड़ से ज्यादा का खनन घोटाला करने वाले गायत्री प्रजापति को सीबीआई जांच से बचाने के लिए उच्च न्यायालय में झूठ व फरेब की पैरवी करने वाले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जवाब दें कि पीड़ित महिला को एफआईआर लिखाने के लिए तीन साल तक उच्चतम न्यायालय तक लड़ाई क्यों लडऩी पड़ी।


Scroll To Top
Translate »