
59 सदस्य बनाए गए
बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एसएम कमर आलम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के निर्देश पर नवगठित 83 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी की। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी व मो. इलियास हुसैन सहित पांच राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। ये दोनों पहली बार उपाध्यक्ष बने हैं। इनके अलावा पहले से उपाध्यक्ष रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह, शिवानंद तिवारी व मंगनी लाल मंडल को बरकरार रखा गया है। तेजस्वी प्रसाद यादव, तेजप्रताप यादव, डॉ. मीसा भारती, राम जेठमलानी, जगदानंद सिंह, प्रेमचंद गुप्ता, एमए फातमी, शिवचंद्र राम, मनोज झा सहित 59 नेताओं को सदस्य बनाया गया है।
जय प्रकाश नारायण यादव, कांति सिंह, विद्यासागर निषाद, ललित यादव, आलोक मेहता, सर्वजीत पासवान, भोला यादव, रणविजय सिंह को राष्ट्रीय महासचिव, कुमकुम राय, जनार्दन पासवान (झारखंड), हर्षवर्द्धन सिंह, संजय कुमार (दिल्ली), सी. अजय नंदा (केरल), नसीम खान (यूपी), रवींद्र सिंह (विधायक), मो. इकबाल (महाराष्ट्र) व अन्नू चाको (केरल) को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।
https://rashtriyadinmaan.com
