
देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून एयरपोर्ट पर बीजेपी विधायक गणेश जोशी के समर्थकों और सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के बीच कुछ विवाद होने की खबर है. सूत्रों के मुताबिक बिना सिक्योरिटी के एयरपोर्ट पर खड़े वाड्रा किसी से बात कर रहे थे और इसी दौरान पास में ही गणेश जोशी भी खड़े थे.
सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक वाड्रा ने अपने पास खड़े शख्स से पूछ कि क्या ये वही हैं जिन्होंने शक्तिमान घोड़े पर हमला किया था. वाड्रा की ये बात गणेश जोशी ने सुन ली और इसके बाद वाड्रा और जोशी के समर्थकों में विवाद शुरू हो गया.
इस पूरे विवाद पर रॉबर्ट वाड्रा के करीबियों का कहना है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया. करीबियों के मुताबिक एयरपोर्ट के सीसीटीवी मैं पूरी घटना कैद है. इस रिकॉर्डिंग पर संज्ञान लिया जा सकता है. अभी तक कांग्रेस पार्टी की ओर से इस पूरी घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
आपको बता दें कि उत्तराखंड पुलिस के घोड़े शक्तिमान की बीजेपी के एक प्रदर्शन के दौरान घायल होने से मौत हो गई थी. गणेश जोशी पर शक्किमान के पैरों पर डंडे से कई वार करने के आरोप लगे थे.
मीनाक्षी लेखी एयरपोर्ट पर मौजूद थीं
जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी भी वहां मौजूद थीं. मीनाक्षी के मुताबिक रॉबर्ट वाड्रा को ध्यान आकर्षित करने की आदत हो गई है. रॉबर्ट वाड्रा ने गेशण जोशी को देखकर चिल्लाना शुरू किया कौन जोशी, घोड़े का हत्यारा जोशी. इसके बाद जब गणेश जोशी ने पूछा कौन हैं वाड्रा तो वहां मौजूद लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया किसानों का हत्यारा वाड्रा, चोर वाड्रा. बस इतना ही वाक्या हुआ.
https://rashtriyadinmaan.com
