मुख्यमंत्री से सफारी पार्क प्रबन्धन के विशेषज्ञ डाॅ0 जोनाथन क्रैकनेल ने भेंट की


index
लखनऊ:   प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज यहां उनके सरकारी आवास पर ब्रिटेन के लाँगलीट इण्टरप्राइजेज के विशेषज्ञ डाॅ0 जोनाथन क्रैकनेल ने भेंट की। गौरतलब है कि लाँगलीट इण्टरप्राइजेज सफारी पार्क के प्रबन्धन कार्य से जुड़ा एक प्रतिष्ठान है।
मुलाकात के दौरान डाॅ0 क्रैकनेल ने इटावा लायन सफारी के अपने भ्रमण अनुभवों को मुख्यमंत्री के साथ साझा करते हुए कहा कि लायन सफारी का विकास अत्यन्त सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है। आने वाले समय में यह सफारी वन्य जीव प्रेमियों के बीच एक प्रमुख आकर्षण बनेगी। उन्होंने अपने प्रतिष्ठान की ओर से लायन सफारी के विकास में भागीदारी निभाने की पेशकश की।

Scroll To Top
Translate »