सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर एकता दिवस का आयोजन


unnamedलखनऊ |  भारतीय जनता पार्टी ने आज पूरे प्रदेश में लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर एकता दिवस का आयोजन किया गया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश भर में एकता दौड़, सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया गया, पुष्पाजंलि अर्पित की गई तथा विचार गोष्ठियों का आयोजन किया गया।
डा0 मिश्र ने बताया कि आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी तथा केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन सिंह ने वाराणसी में भाग लिया। लखनऊ में केन्द्रीय मंत्री जे0पी0 नड्डा तथा उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला के नेतृत्व में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। कानपुर में केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के नेतृत्व में एकता दिवस मनाया गया। नोयडा, गाजियाबाद, आगरा, झांसी, मेरठ, बरेली, गोरखपुर तथा इलाहाबाद में भी एकता दिवस का आयोजन किया। प्रदेश के सभी जिलों मंे एकता दिवस मनाया गया।
डा0 मिश्र ने बताया कि फैजाबाद में भाजपा कार्यालय पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की जंयती पर कार्यक्रम किया गया। जिला अध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी के नेतृत्व मंे कार्यक्रम किया गया। बरेली भाजपा नेता विधानमण्डल दल श्री सुरेश खन्ना के नेतृत्व में एकता दौड़ का आयोजना किया। यहां पर बहोरन लाल मौर्य, जिलाध्यक्ष रामकुमार शर्मा तथा महानगर अध्यक्ष पुष्पेन्द्र शर्मा तथा हजारों लोग उपस्थित थे।
डा0 मिश्र ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिाय। राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार की जयंती में प्रदेश भर में लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया।

Scroll To Top
Translate »