एलडीए की महिला अधिकारी की चेकिंग से भयभीत कर्मचारी 100 से अधिक फाइलें फेंक कर भागा , प्राधिकरण में मचा हड़कंप


25 से 30 आलमारियों में की चाभी नही मिलने पर संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने वीडियोग्राफी कराकर तालों को तोड़ने के आदेश दिए

लखनऊ- लेडी सिंघम के नाम से जानी जाने वाली एलडीए की संयुक्त सचिव ऋतु सुहाव का टेलर आज एलडीए में देखने को मिला। पिछले दिनों चर्चा में रही संपत्ति की गायब फाइलों के मामले में विभाग में पहुची ऋतु सुहास ने जब पड़ताल करना शुरू किया तो पता चला कई कमर्मचारी सेवानिवृत्त के बावजूद आलमारियों की चाभी संभाले हुवे है।

सर्वर नाम का एक कर्मचारी सेवानिवृत्त के बाद भी एलडीए की आलमारियों की चाभी लेकर आपका खेल कर रहा है वही टर्मिनेट कर्मचारी काशी नाथ का जलवा भी एलडीए में पूर्व की तरह बरकरार है। उसने भी चाभी अपने कब्जे में ही रखी है इतना ही नही ऋतु सुहास के पडताल में हड़कंप इतना मच गया कि एक कर्मचारी लगभग 100 से अधिक फाइल फेक कर भाग गया। 25 से 30 आलमारियों में तलासी राजी रही चाभी नही मिलने पर ऋतु सुहास ने वीडियोग्राफी कराकर तालों को तोड़ने के आदेश दिए।

यह सब हड़कंप पुरानी बिल्डिंग में प्रथम तल पर चल रहा था,जहाँ 250 से अधिक महत्वपूर्ण फाइले मिलने की उम्मीद है। सूचना तो यहां तक है की ऋतु सुहास ने चेतावनी दी है कि आज के आज सभी फाइलों को ढूढना होगा,जो कमर्मचारी सेवानिवृत्त हुवे है उन्हें तत्काल बुलवाकर चाभी हासिल करें। लेडी सिंघल की कार्यवाही से आज पूरे एलडीए में हड़कंप मचा हुवा है। ऋतु सुहास ने दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की चेतावनी दी है। सूत्रों की माने तो कई स्टैम्प मिले है जिन्हें 2010 में किसी ने अपनी प्रापर्टी की रजिस्ट्री के लिए दिए थे लेकिन नही किया गया। कई फाइलों की डुप्लीकेट फाइलें बन गयी होंगी । लखनऊ विकास प्राधिकरण में डुप्लीकेट फाइल बनाने का खेल पुराना है। अब जब मामले का खुलाशा होने लगा है फिर कुछ बड़ी कार्यवाही की संभावना है।

ऋतु सुहास के इस कार्यवाही में 5 आलमारियों को तोड़ा गया है जिनकी चाभियां सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पास थी।


Scroll To Top
Translate »