मोदी सरकार का बेहतर कामकाज देखकर कांग्रेस सदमें मेंःरक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण


06-1

लखनऊ। देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण आज लखनऊ में थीं। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर लखनऊ में आगमन पर उन्होंने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस पर लखनऊ आने पर मैं बेहद आनंदित महसूस कर रही हूं। यह मेरे लिए गौरव का क्षण है कि मुझे यहां पर स्थापना दिवस का हिस्सा बनने के मौका मिला।

भाजपा के स्थापना दिवस पर निर्मला सीतारमण यहां भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी पर उसे बोलने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने देश में इमरजेंसी लगाई हो और विपक्ष को जेल में डाला हो उसे लोकतंत्र पर नहीं बोलना चाहिए। कांग्रेस बेहद सदमे में हैं। इस सदमे का इतना बड़ा असर है कि अब कांग्रेस की ओर से विचारों की बात सामने आने लगी है। उन्होंने कहा कि यह तो हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है कि जिस कांग्रेस पार्टी ने तानाशाही को जन्म दिया आज वह विचारों की आजादी की बात करती है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हाल ही में राज्यसभा के चुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता मिली। इसके इतर यहां विपक्षी दल अभी भी गोरखपुर तथा फूलपुर लोकसभा के उप चुनाव पर ही चर्चा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यहां के उप चुनाव के नतीजों से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की लोकप्रियता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार शानदार काम कर रही है। उसको देखने के बाद कांग्रेस बेहद सदमे में हैं। इस सदमे का इतना बड़ा असर है कि अब कांग्रेस की ओर से विचारों की बात सामने आने लगी है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमको उस क्षेत्र में डिफेंस इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन कॉरिडोर स्थापित करने का मौका मिला है, जहां पर वाकई में इसकी बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि कंदेलखण्ड में रोजगार और निवेश बड़ी चुनौती है, लेकिन हम इसको कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से सभी विषयों पर बात कर इसे जल्द से जल्द अमल में लाया जाएगा। चेन्नई में होने वाले डिफेंस एक्सपो के अनुभव को उत्तर प्रदेश में साझा करेंगे और इसके बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार होगी।

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश में अटल बिहारी बाजपेयी जी के शासनकाल में स्वर्णिम दौर आया। उस दौरान युवाओं को रोजगार मिला। टेक्नोलॉजी को बढ़ावा मिला। इसके बाद 2014 में हमने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। अब तो हम सबका साथ सबका विकास प्रतिबद्धता के साथ निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह भी बड़ा सत्य है कि भारतीय जनता पार्टी को इस मुकाम तक लाने में बहुत बलिदान हुआ है। सभी ने पार्टी को खड़ा करने के लिए काफी मेहनत की है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण जी का स्वागत करता हूं। 1951 मै 11 सदस्यों से शुरू हुआ राजनैतिक दल 11 करोड़ की संख्या वाला दुनिया का सबसे बड़ा दल है। देश के 21 राज्यों में सत्ता का अभियान है। पीएम मोदी के नेतृत्व के में सबका साथ सबका विकास की नीति के तहत साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रणनीति कौशल के साथ पार्टी देश में आगे बढ़ रही है।

मोदी सरकार ने गरीब कल्याण और जनकल्याण की जितनी भी योजनाएं शुरू की है, वह काफी प्रभावी हैं। अन्य सरकारों के कार्यकाल में दो या एक विषय ऐसे होते थे जिस पर नाज कर सकें। इस 3 साल 11 महीने की सरकार में 50 से ज्यादा ऐसी योजनाएं रही है। सौभाग्य योजना में 4 करोड़ लोगों को कनेक्शन दिया। पीएम आवास योजना के तहत गरीबों को आवास दे रहे हैं। देश को खुले में शौच से मुक्त करने शौचालय निर्माण और स्वच्छता योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने में लगी है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार किसी से कोई भेदभाव नहीं करती। अब चाहे भारत बंद के पहले रहा हो या बाद में। वीडियो फुटेज देख कर जो भी आगजनी, हिंसा या तोडफोड़ के दोषी हैं, उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम तो पीएम आवास योजना, निरूशुल्क विद्युत कनेक्शन, राशन कार्ड के सर्वाधिक लाभार्थी गरीब, दलित, वंचित वर्ग के लोग हैं जिन्हें बिन भेदभाव फायदा पहुंच रहा है।


Scroll To Top
Translate »