बीजेपी के पूर्व नेता सुधींद्र कुलकर्णी पर कालिख पोतने वालों का मंगलवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने न सिर्फ सम्मान किया, बल्कि जमकर तारीफ भी की. मामले में सभी छह आरोपियों की रिहाई के बाद उद्धव ने सभी से अपने आवास मातोश्री में मुलाकात की.
जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर शाम को गिरफ्तारी और मंगलवार सुबह जमानत पर रिहाई के बाद सभी छह आरोपी शिवसैनिक गजानन पाटिल, दिनेश प्रसाद, अशोक वाघमारे, प्रकाश हस्बे, समाधान जगधव और वेंकटेश नायर मंगलवार को पार्टी प्रमुख से मिलने उनके आवास पहुंचे. बताया जाता है कि इस दौरान उद्धव ठाकरे ने जहां सबसे बारी-बारी मुलाकात की, वहीं सुधींद्र पर कालिख पोतने के लिए उनकी तारीफ भी की.
https://rashtriyadinmaan.com

