वरिष्ठ समाजवादी नेता श्री राम शरण दास ईमानदारी और सादगी की मूर्ति थे—-शिवपाल सिंह यादव


 

unnamed (2)लखनऊ|

समाजवादी पार्टी के पूर्व संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष, स्वतंत्रता सेनानी एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता श्री राम शरण दास की 88वीं जयंती पर आज समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में उनके जीवन एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। उनके चित्र पर वरिष्ठ मंत्री  शिवपाल सिंह यादव, प्रदेश सचिव  एस0आर0एस0 यादव, राज्यमंत्री  सुरेन्द्र सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष  नरेश उत्तम ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

श्री शिवपाल सिंह यादव ने श्री राम शरण दास को अपना गुरू बताते हुए कहा कि वे ईमानदारी और सादगी की मूर्ति थे। उनका पूरा जीवन समाजवादी आंदोलन को समर्पित रहा। उन्हीं की गवाही पर तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती गांधी के विरूद्ध उच्च न्यायालय का फैसला आया था। उन्होने राजधानी लखनऊ में श्री दास की आदमकद मूर्ति लगाने की भी घोषणा की। उन्होने श्री राम शरण दास के साथी और लोहिया जी के साथ तीन बार जेल जा चुके 87वर्षीय बद्री प्रसाद शर्मा को सम्मानित किया।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि  श्री यादव ने कहा कि श्री राम शरण दास 16 साल तक प्रदेश अध्यक्ष रहे। वे गरीबों, किसानों, नौजवानो की मदद में आगे रहते थे। समाजवादी पार्टी की सरकार उनके बताए रास्ते पर ही चल रही है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव भी श्री दास से बहुत प्रभावित रहे है। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव के साथ वे जीवन पर्यन्त कंधा से कंधा मिलाकर चलते रहे थे।

कार्यक्रम में सर्वश्री दीपक मिश्र, संग्राम यादव, बृजेश यादव, विजय यादव, सुनील यादव साजन, सागर धानुक, सूबेदार सिंह, सोनम सिंह यादव, सुरेन्द्र सिंह गोल्डी, सुभाष यादव, राम सागर यादव, मो0 एबाद, संतोष यादव, अरविन्द बहादुर सिंह पटेल, रघुनन्दन सिंह काका, दिनेश यादव, अमितेन्द्र सिंह राठौर, रमेश जायसवाल, जय सिंह जयंत, सुनील यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

 


Scroll To Top
Translate »