नई दिल्ली | सुबह से सीमित दायरे में चल रहे शेयर बाजार ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि आज बंपर उछाल पर ही बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 995.92 अंकों की छलांग लगाते हुए 31,605 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 286.95 अंकों की लंबी छलांग लगा कर 9,316.00 के स्तर पर जाकर बंद हुआ। ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म कार्लाइल ग्रुप के एक्सिस बैंक में 1 अरब डॉलर यानी 7600 करोड़ रुपये का निवेश करने के मुद्दे पर शुरू हुई बातचीत की खबर के बाद एक्सिस बैंक के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। आज एक्सिस बैंक का शेयर बीएसई पर 14.15 फीसद उछला तो वहीं निफ्टी में 14.24 फीसद की छलांग लगा कर बंद हुआ।बैंक निफ्टी में 7.28%, की उछाल
अगर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी बैंक 7.28%, निफ्टी ऑटो 0.73%, फाइनेंशियल सर्विसेज 5.86% , एफएमसीजी 0.36 %, आईटी 2.78% , मेटल 2.56%, पीएसयू बैंक 3.40 फीसद उछाल के साथ बंद हुआ। प्राइवेट बैंक इंडेक्स में आज 7.46 फीसद की उछाल देखने को मिली। रियलटी इंडेक्स भी 1.75 फीसद की बढ़त के साथ बंद हुआ। केवल फार्मा और मीडिया इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए।
3:08 बजे: बैंकिंग शेयरों में जबर्दस्त उछाल के दम पर सेंसेक्स सरपट भाग रहा है। सेंसेक्स 935.35 अंक या 3.06% की तेजी के साथ 31,544.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 268.90 (2.98%) अंकों की उछाल के साथ 9,297.95 के स्तर पर है। ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म कार्लाइल ग्रुप के एक्सिस बैंक में 1 अरब डॉलर यानी 7600 करोड़ रुपये का निवेश करने के मुद्दे पर शुरू हुई बातचीत की खबर के बाद एक्सिस बैंक के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।
अगर निफ्टी 50 टॉप गेनर की बात करें तो 12.42 फीसद की जबरदस्त छलांग के साथ एक्सिस बैंक टॉप पर है। दूसरे नंबर पर 8.49 फीसद की उछाल के साथ आईसीआईसीआई बैंक है। तीसरे नंबर पर ग्रासिम 6.07 फीसद के साथ तो चौथे नंबर पर एचडीएफसी बैंक 6.03 और पांचवें नंबर पर 5.93 फीसद की उछाल के साथ इंडसंड बैंक है
2:10 बजे: शेयर बाजार अचानक से अपनी गेयर बदल दिया है और सेंसेक्स और निफ्टी ने रफ्तार पकड़ ली है। सेंसेक्स आज दिन के अपने उच्च स्तर 31,660.60 को भी छू चुका है। अभी सेंसेक्स 953.95 अंकों की तेजी के साथ 31,563.25 के स्तर पर है तो वहीं निफ्टी 294.05 (3.26%) अंकों की जबरदस्त उछाल के साथ 9,323.10 के स्तर पर कारेाबार कर रहा है। निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है, जबकि सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में बढ़त देखी जा रही है। बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में तेजी देखने को मिल रहे है।
https://rashtriyadinmaan.com
