सेंसर के खिलाफ जंग सकारात्मक स्थिति में : कमल हासन


Kamal_Haasan

बोस्टन, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की सुधार समिति का हिस्सा रहे अभिनेता कमल हासन ने कहा कि वह सेंसरशिप के खिलाफ हैं, लेकिन उन्हें प्रमाणन से कोई परहेज भी नहीं हैं, जो एक ‘‘वैधानिक चेतावनी’’ के समान होना चाहिए ।

हासन :61: ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ ‘‘अनौपचारिक बातचीत’’ में कहा कि सेंसर के खिलाफ जंग एक सकारात्मक स्थिति में है।

सेंसरशिप प्रक्रिया को जारी रखने की बात पर कायम रहते हुए अभिनेता ने कहा, ‘‘सबसे पहले मैं यह साफ करना चाहता हूं कि सेंसर के खिलाफ जंग एक सकारात्मक स्थिति में है। इसलिए उन्हें अब सेंसर बोर्ड नहीं कहना चाहिए। वह एक प्रमाणन बोर्ड है । प्रमाणन को एक वैधानिक चेतावनी के समान होना चाहिए।’’ अभिनेता की 2013 में आई फिल्म ‘‘विश्वरूपम’’ को शुरू में 15 दिन के लिए तमिलनाडु में प्रतिबंधित कर दिया गया था और कुछ दृश्यों को हटाने के बाद ही इसे दिखाया जा सका था। इसे लेकर अभिनेता पहले सेंसर बोर्ड के दिशानिर्देशों के बारे में आपत्ति भी जता चुके हैं।


Scroll To Top
Translate »