
लखनऊ,। गृहमंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी, केन्द्रीय मंत्री सड़क परिवहन राज मार्ग मंत्रालय एक दिवसीय दौरे पर 16 सितम्बर को लखनऊ पहुंचेगे।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह 16 सितम्बर को सायंकाल 4ः00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहंुचेंगे जहां पर महानगर इकाई के पदाधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। एयरपोर्ट से सीधे झूलेलाल मैदान निकट गोमती तट में 5,000 करोड़ की स्वीकृत आउटर रिंग रोड के शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे तथा नितिन गडकरी, केन्द्रीय मंत्री कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
सायंकाल 5ः45 बजे स्व. पदम्श्री डा.एस.सी. राय के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने उनके निवास पर जायेंगे एवं सायंकाल 6ः30 बजे पूर्व सांसद लालजी टण्डन के आवास 9 त्रिलोकी नाथ रोड जायेंगे, क्यांेकि पिछले दिने पूर्व सांसद लालजी टण्डन के भतीजे अनिल टण्डन का आकस्मिक निधन हो गया था। इसके उपरान्त मा. गृहमंत्री अमौसी एयरपोर्ट के लिये रवाना हांेगे।
https://rashtriyadinmaan.com
