सेतु निगम डिप्लोमा इंजीनियर्स ने अपना 40 वां स्थापना दिवस मनाया


एमडी अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने सेतुओ के निमार्ण कार्य को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने पर जोर दिया

लखनऊ। सेतु निगम के एमडी अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने सेतुओ के निमार्ण कार्य को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने पर जोर दिया । उन्होंने कहा कि सेतुओं के निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण करने के लिए नई तकनीक का प्रयोग किया जाये ।
श्री श्रीवास्तव आज सेतु निगम डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन उप्र राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा आयोजित एसोसिएशन के 40वें स्थापना दिवस समारोह को मुख्यालय के सभागार में सम्बोधित कर रहे थे ।
इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष इ् श्रीप्रकाश गुप्ता ने कहा कि सेतु निगम प्रबंधन निदेशक अरविन्द कुमार श्रीवास्तव के कुशल दिशा निर्देशन में तेजी से आगे बढ़ रहा है । उन्होंने कहा कि निर्धारित समय, व गुणवत्ता के। साथ सेतुओ को पूर्ण करने के लिए डिप्लोमा इंजीनियर्स बधाई के हकदार हैं ।


वर्तमान समय में सेतु निगम द्वारा उत्तराखंड, महाराष्ट्र, सिक्किम, आसाम के साथ साथ नोएडा अथॉरिटी के लगभग 11622.23 करोड़ के काम निविदा के माध्यम से प्राप्त किए है । इससे निगम के टर्न ओवर के साथ साथ उसकी ख्याति भी बढ़ी है । एसोशिएशन ने इस मौके पर प्रबंधन निदेशक को सम्मानित भी किया ।


Scroll To Top
Translate »