
एक अभियंता को लांकडाऊन मे ही कार्यमुक्त का आदेश थमा दिया गया ,निगम मे इस रवैए से अभियंताओं मे रोष
लखनऊ । उत्तर प्रदेश सेतु निगम के एमडी ए के श्रीवास्तव मुख्य सचिव के आदेश की खुलेआम अवहेलना कर रहे हैं । किसी भी अधिकारी व कर्मचारी का इस सत्र मे स्थानांतरण ना किये जाने के आदेश के दूसरे ही दिन सेतु निगम मथुरा इकाई मे एक अभियंता को लांकडाऊन मे ही कार्यमुक्त का आदेश थमा दिया गया । निगम मे इस रवैए से अभियंताओं मे रोष फैल गया है ।
पूरा मामला कुछ इस तरह है सेतु निगम की मथुरा इकाई मे सहायक अभियंता राम बाबू दिवाकर का स्थानांतरण गत 5 मई 2020, को पूर्व एमडी के आदेशों के अनुपालन मे गोरखपुर इकाई कर दिया गया था । लेकिन मथुरा इकाई मे सेतुओ के काम की अधिकता को देखते हुए श्री रामबाबू को कार्यमुक्त नहीं जा रहा था जिससे की कायं प्रभावित ना हो ।
प्रदेश के मुख्य सचिव ने 12, मई को एक आदेश जारी किया कि कोरोना के कारण इस सत्र में किसी भी अधिकारी व कर्मचारी का स्थानांतरण नहीं किए जायेंगें। इस आदेश के ठीक दूसरे ही दिन सेतु निगम की मथुरा इकाई ने सहायक अभियंता राम बाबू दिवाकर को कार्यमुक्त कर दिया और गोरखपुर इकाई में ज्वाइन करने का आदेश दिया ।
इस बात की जानकारी जब लखनऊ मे डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन सेतु निगम के अध्यक्ष श्री प्रकाश गुप्ता व अन्य अभियंताओ को हुई तो उन मे रोष फैल गया । उन्होंने इस सम्बन्ध में एमडी ए के श्रीवास्तव से मिल कर इस आदेश को तुरंत रदद किये जाने की मांग की ।
अभियंताओं का कहना है कि मुख्य सचिव के आदेश की अवहेलना कर जबरदस्ती सेतु निगम की छवि प्रभावित की जा रही है ।
सूत्रो के अनुसार सेतु निगम मे कुछ और अभियंताओं के भी स्थानांतरण की गुपचुप तैयारी है ।
https://rashtriyadinmaan.com
