चुनावी रैली में बोले शाह- आदिवासियों का गौरव बढ़ाने में BJP ने नहीं छोड़ी कोई कसर


अमित शाह ने कहा कि आदिवासी भाइयों-बहनों के लिए मोदी सरकार ने बहुत सारे काम किए हैं। भाजपा ने 5 साल के अंदर आदिवासियों का गौरव बढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड की रचना की, इस फंड से 32 हजार करोड़ रु आदिवासी भाइयों-बहनों के विकास के लिए दिया है।

अमित शाह ने कहा कि सन् 1857 की क्रांति में अंग्रजों के खिलाफ जब पूरा देश लड़ रहा था तब सबसे बड़ी लड़ाई पलामू के लोगों ने लड़ी थी, यहां की जन-जातियों ने खुलकर हिस्सा लिया और 1958 तक क्रांति की मशाल को जलाए रखा।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 30 तारीख को आप सभी को मत देकर अपना फैसला करना है। आपका एक वोट यह तय करेगा कि अगले 5 साल में झारखंड में किसकी सरकार बनेगी और किस पार्टी की बनेगी।


Scroll To Top
Translate »