शत्रुघ्न सिन्हा 28 मार्च को कांग्रेस में शामिल होंगे


गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से सिन्हा मोदी सरकार और बीजेपी पर जमकर हमला बोल रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की थी और उन्हें ‘मास्टर ऑफ सिचुएशन’ बताया।

इससे पहले सिन्हा के (राष्ट्रीय जनता दल) राजद में शामिल होने की भी अटकलें लगाई जा रही थीं। उन्होंने रांची रिम्स में भर्ती राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से भी मुलाकात की थी। राजद के नेता भी इस तरह के संकेत दे रहे थे कि शत्रुघ्न सिन्हा उनके बड़े हैं, वह पार्टी में शामिल होना चाहें तो उनका स्वागत है। पर बाद में साफ हुआ कि वह कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात भी की है।

 

 


Scroll To Top
Translate »