
चेन्नई: दूसरी बार दिल के दौरे के बाद तमिलनाडु की सीएम जयललिता की सेहत लगातार गंभीर बनी हुई है। वहीं, उनके उत्तराधिकारी को लेकर चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। एक अंग्रेजी चैनल के हवाले से बताया जा रहा है कि एआईएडीएमके के सभी विधायकों ने एक हलफनामे पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें विधायकों ने जयललिता के बेहद नजदीकी माने जाने वाले पनीरसेल्वम पर भरोसा जताया है।
सूत्रों के मुताबिक, कुछ ही देर में गवर्नर अपोलो अस्पताल पहुंच सकते हैं। इसके बाद उन्हें यह हलफनामा सौंपा जा सकता है। ऐसे में इस बात की अटकलें तेज हो गईं कि पनीरसेल्वम राज्य के अगले सीएम हो सकते हैं।
दूसरी तरफ, अपोलो अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि जयललिता को अभी लाइफ सपॉर्ट सिस्टम्स पर रखा गया है। जया लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं। हालांकि, एआईएडीएमके प्रवक्ता पी रामचंद्रन ने कहा कि उनकी हालत में सुधार आया है।
https://rashtriyadinmaan.com
