किसानों की सेवा के लिए शेखर दीक्षित हुए सम्मानित


21753178_863081217182890_6590831521878238658_o
lucknow |  उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने किसानों की समस्याओं के लिए लगातार संघर्ष करने वाले राष्ट्रीय किसान मंच के अध्यक्ष शेखर दीक्षित को शौर्य सम्मान से नवाजा है।

सम्मान के लिए आयोजको के प्रति आभार जताते हुए श्री दीक्षित ने कहा कि अन्नदाता की सेवा ही उनके जीवन का एक मात्र उद्देश्य है। किसान की सेवा ही असल मायने में देश की सेवा है क्योंकि एक ओर किसान अन्न उत्पादन करके देश के लोगों के लिए खाने की व्यवस्था करता है वहीं दूसरी ओर अधिकांशत: किसानों के पुत्र ही देश की सीमा की रक्षा का भार उठाते हैं। उन्होंने कहा कि देश की सरकारों को भी किसानों की अहमियत को समझकर उनके हित में कार्य करना चाहिए।

गौरतलब है कि श्री दीक्षित ने अल्प समय में ही किसानों के बीच में कार्य करके उन पर ऐसी अमिट छाप छोड दी है कि आज लखीमपुर खीरी , सीतापुर , बिसवा आदि पूर्व व मध्य यूपी के किसान उनमे अपने भविष्य की बेहतरी की उम्मीद देखने लगे हैं। यूपी की पिछली सरकार के दौरान जब सूखा और ओलावृष्टि से किसान त्राहि त्राहि कर रहा था व उन तक सरकारी मदद नहीं पहुच पा रही थी उस दौरान श्री दीक्षित ने सीतापुर, कानपुर ,उन्नाव , कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी आदि जिलों में सरकार पर दबाव बनाकर किसानों तक राहत राशि पहुचवाने का कार्य किया था। उन्होंने वी पी सिंह द्वारा चलाए गए दादरी मूवमेन्ट में सक्रिय भागीदारी करते हुए किसानों को उनकी जमीन वापस दिलवाई थी।


Scroll To Top
Translate »