शिवसेना अकेले लड़ेगी 2019 का चुनाव ,NDA के साथ खत्म करेगी गठबंधन


shivsena_1516691985

 

नई दिल्ली |  शिवसेना की कार्यकारिणी ने 2019 के चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। अपने फैसले में शिवसेना ने कहा है कि वह 2019 में लोकसभा और विधानसभा का चुनाव अकेले लड़ेगी और NDA के साथ अपना गठबंधन खत्म करेगी।

वहीं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को पार्टी के नेशनल एग्जीक्यूटिव सदस्य पद के लिए नामित किया गया है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि हम खुद पार्टी की नीतियां बनाएंगे। महाराष्ट्र की राजनीति में अपना प्रभाव रखने वाली पार्टी शिवसेना और बीजेपी के बीच मतभेदों की खाई बहुत गहरी हो चुकी है। जिसकी सीधा परिणाम NDA  के साथ टूटे गठबंधन के तौर पर दिखाई दे रहा है।

शिवसेना नेता संजय राउत ने बताया कि हम 2019 का विधानसभा और लोकसभा चुनाव अपनी दम पर ही लड़ेंगे। संजय राउत ने इस संबंध में एक प्रस्ताव पर हस्ताक्षर भी किया है।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम हिंदुत्व के लिए हर राज्य में चुनाव लड़ेंगे। ठाकरे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम खुद को पंथ प्रधान कहते हैं और विदेश की यात्राएं करते हैं।

पीएम मोदी इजरायल के पीएम को अहमदाबाद लाते हैं, लेकिन उन्हें लाल चौक और श्रीनगर क्यों नहीं ले जाते। क्यों पीएम श्रीनगर में रोडशो नहीं करते। क्या उन्होंने कभी लाल चौक में तिरंगा फहराया है? अगर वो ऐसा करते तो हमारे मन में उनके लिए सम्मान पैदा होता।

ठाकरे ने बीजेपी नेता नितिन गडकरी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गडकरी महाराष्ट्र आये और नेवी का अपमान कर गए। नेवी सीमा पर हमारी सुरक्षा करती है। वास्तव में सेना के जवानों का ही 56 इंच का सीना है। ठाकरे ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि आप उनका अपमान कैसे कर सकते हैं?


Scroll To Top
Translate »