राहुल के बयान पर शिवसेना की नसीहत: वीर सावरकर का अपमान न करें


समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हम महात्मा गांधी और पंडित नेहरू का सम्मान करते हैं। कृपया वीर सावरकर का अपमान न करें। जो समझदार होता है उसे ज्यादा बताने कि जरूरत नहीं होती।

अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से संजय राउत ने मराठी भाषा में ट्वीट किया, जिसका मतलब है- ‘वीर सावरकर न केवल महाराष्ट्र बल्कि देश के भी देवता हैं। सावरकर नाम में राष्ट्र अभिमान और स्वाभिमान है। नेहरू और गांधी की तरह, सावरकर ने स्वतंत्रता के लिए अपना बलिदान दिया। ऐसे हर भगवान को सम्मानित किया जाना चाहिए। जय हिंद’

दरअसल, दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की ‘भारत बचाओ रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि उनका नाम राहुल गांधी है, ‘राहुल सावरकर नहीं है और वह सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगेंगे। भाजपा ने गांधी से उनके “रेप इन इंडिया” बयान के लिए माफी मांगने की मांग की थी। कांग्रेस महाराष्ट्र में शिवसेना की अगुवाई वाली सरकार में शामिल है।


Scroll To Top
Translate »