सिमी आतंकियों के एनकाउंटर पर घिरे शिवराज, मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट


bhopal-jail_01_11_2016

भोपाल। मानवाधिकार आयोग ने भोपाल जेल से भागे सिमी आतंकियों के कथित एनकाउंटर के मामले में मप्र शासन से रिपोर्ट तलब की है। इसके लिए सरकार को 15 दिन का समय दिया गया है।

रविवार-सोमवार की मध्‍यरात्रि भोपाल जेल में बंद सिमी के आतंकी वहां तैनात प्रहरी की हत्‍या करके फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने प्रदेश भर में अलर्ट जारी करके आतंकयों की तलाश शुरू की थी।

भोपाल से दस किमी दूर ग्राम खेजड़ी के ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने आतंकियों को पकड़ा व एनकाउंटर किया। इस घटना के बाद एक वीडियो सामने आया है जिसे इसका एनकाउंटर वीडियो बताया जा रहा है। इसे लेकर मानवाधिकार आयोग ने मप्र शासन से रिपोर्ट चाही है।

आयोग के पीआरओ एलआर सिसोदिया ने बताया है कि मानवाधिकार आयोग ने 15 दिन के भीतर इस घटना पर रिपोर्ट मांगी है। एनकाउंटर के बाद सामने आई वीडियो की भी जांच की जाएगी। वहीं एमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ‘सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मामले की जांच मध्यप्रदेश सरकार द्वारा स्वीकार्य होनी चाहिए ताकि सच सामने आ सके।

ऐसी घटनाओं से अल्पसंख्यकों के बीच भय पैदा होता है। ‘कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने ‘इस मामले में वर्तमान न्यायाधीश से स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग करते हुए कहा कि अगर जांच में सच पाया जाता है तो मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए’।


Scroll To Top
Translate »