श्रवण साहू हत्याकाण्ड की जांच करेगी CBI, कोर्ट ने दिया आदेश


21404ZM4FGDVO9Uq5SrNvrEJUe7RlRuQB17nZ9936074
लखनऊ. चर्चित श्रवण साहू हत्याकाण्ड की जांच अब सीबीआई करेगी. इस मामले की सुनवाई कर रही हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आज सीबीआई को श्रवण साहू मर्डर केस की जांच करने का आदेश दिया है.
बता दें कि श्रवण साहू की हत्या के बाद सूबे की राजनीति काफी गरमा गई थी और बीजेपी नेताओं द्वारा अस्वाशन दिया गया था कि यदि बीजेपी सत्ता में आती है तो सीबीआई जांच कराई जाएगी. गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठे थे. सीबीआई श्रवण साहु की मांग के बावजूद भी पुलिस सुरक्षा नहीं मिल पाने के कारणों की भी जांच करेगी. वहीँ कोर्ट द्वारा आईजी स्थापना को भी मामले में लापरवाही बरतने वाले आरआई की तैनाती को लेकर तलब किया गया है और आईजी को चार अप्रैल तक कोर्ट में शपथ पत्र देने को कहा गया है.
बता दें कि श्रवण साहू की एक फरवरी 2017 को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. हत्या के दौरान श्रवण साहू अपनी दूकान में बैठे थे. जब एक एक बदमाश पैदल दुकान के सामने पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए उन्हें मरणासन्न करके फरार हो गया. साहु एक तेल व्यवसायी थे जो राजधानी लखनऊ के सआदतगंज में रहते थे. गौरतलब है कि श्रवण साहु अपने पुत्र आयुष की हत्या के मामले में पैरवी कर रहे थे, जिसकी हत्या 16 अक्टूबर 2013 की रात बदमाश अकील ने पुलिस की सह पर जरा सी बात के लिए कर दी थी.


Scroll To Top
Translate »