समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि श्रीकृष्ण का जीवन अन्याय और अंधविश्वास के विरूद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। उन्होने भाग्य के बजाय जीवन में कर्म की प्रधानता पर बल दिया।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण ने समाज को नया जीवन दर्शन दिया। श्रीमद्भगवद् गीता जीने की कला सिखाती है।
https://rashtriyadinmaan.com

