लखनऊ। डालीगंज के सूरजकुण्ड स्थित प्राचीन सूर्य मन्दिर में ब्रम्ह्लीन महन्त जंगम गिरि की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्री पंचदषनाम जूना अखाड़ा के सन्तों-महन्तों द्वारा श्री कुरुक्षेत्र गिरि को तिलक-चादर एवं दषनाम सन्यास के अन्तर्गत महन्ताई प्रदान की गई। मनकामेष्वर मठ-मन्दिर की श्रीमहन्त देव्या गिरि के पावन सानिध्य में उपस्थित सन्तों-महन्तों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तिलक-चादर विधि सम्पन्न कराई गई। इस अवसर पर आयोजित विषाल भण्डारे में हजारों लोगों ने पूजन विधि में भाग लिया एवं महाप्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम में सर्वश्री गंगा गिरि, षिवराम गिरि, श्री महन्त हरिदास, महनत सुरेन्द्र दास, बाबा लालदास, तुलसी बाबा, कमलादास, जगदीषदास, चन्द्रादास, हरिदास, ममता गिरि, पुजारी रामप्रिया आदि सन्तों-महन्तों के अतिरिक्त सर्वश्री जगदीष चन्द्र गुप्ता ‘अग्रहरि’, ओ0पी0 श्रीवास्तव-इन्दिरा नगर, सुरेष कुमार ओझा (आयकर सलाहकार, उत्तर प्रदेष पुलिस एवं पी0ए0सी0 बटालियन्स), विजय पाठक, रोहित बंसल, सरल पाण्डेय, रोहित कुमार गुप्ता, समेत स्थानीय श्रद्धालु एवं पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गण सम्मिलित रहें।
https://rashtriyadinmaan.com
