सिल्वरस्क्रीन पर पहली बार दिखेंगे ऋतिक और दीपिका


 

5747bc19de717ed8dc41c452c15e000f_Mमुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण हाल ही में इरफान खान के साथ “पीकू” में नजर आई थी। अब खबर है कि वे पहली बार “ग्रीक गॉड” ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं। ये फिल्म यशराज फिल्म्स की होगी।

चर्चा है कि यशराज फिल्म्स की अपकमिंग फिल्म में दीपिका ऋतिक के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को “धूम 3” फेम विजय कृष्णा आचार्य बना रहे हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन ऎसा कहा जा रहा है कि डायरेक्टर ने फिल्म के लिए दीपिका को फाइनल कर लिया है।

ये एक एक्शन फिल्म होगी, जिसे हॉलीवुड के स्टंट डायरेक्टर डायरेक्ट करेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म में ऋतिक के अलावा दीपिका भी स्टंट करते हुए नजर आएंगी। आपको बता दें कि फिलहाल ऋतिक अपनी फिल्म “मोहनजो दड़ो” की शूटिंग में बिजी हैं।


Scroll To Top
Translate »