
लखनऊ | उत्तर प्रदेश सरकार के सिंगल विण्डो पोर्टल – ’निवेश मित्र’ को आज शाम नई दिल्ली में प्रतिष्ठित स्काॅच अवार्ड से सम्मानित किया गया। निवेशकों और उद्योगपतियों को राज्य में अपनी इकाइयों एवं उद्यमों को स्थापित करने और संचालित करने के लिए विकसित किए गए उत्कृष्ट ऑनलाइन इंटरफेस – निवेश मित्र को यह पुरस्कार ‘गवर्नेंस’ की ‘गोल्ड’ श्रेणी में प्रदान किया गया है।
यह अवार्ड अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के सचिव तथा अधिशासी निदेशक-उद्योग बंधु, श्री संतोष कुमार यादव को स्काॅच ग्रुप के चेयरमैन – श्री समीर कोचर द्वारा प्रदान किया गया।
यह अवार्ड अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के सचिव तथा अधिशासी निदेशक-उद्योग बंधु, श्री संतोष कुमार यादव को स्काॅच ग्रुप के चेयरमैन – श्री समीर कोचर द्वारा प्रदान किया गया।
ज्ञात हो कि निवेश मित्र के उन्नत संस्करण का उद्घाटन प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उ.प्र. इन्वेस्टर्स समिट के दौरान 21 फरवरी, 2018 को किया गया था।
उद्योग बन्धु के अधिशासी निदेशक, श्री संतोष कुमार यादव ने बताया कि सिंगल विण्डो पोर्टल-“निवेश मित्र” के सदृुढ़ीकरण के परिणामस्वरूप अब कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से कभी भी और कहीं से भी ऑनलाइन आवेदन करना सम्भव है। बीस विभागों का एंड-टू-एंड कम्प्यूटरीकरण किया गया है, जो कि उद्योगों व उद्यम से सम्बंधित 118 सेवाएं निवेश मित्र के माध्यम से प्रदान करते हैं।
उन्होंने बताया कि फरवरी 2018 से अब तक 65,000 उद्यमों ने इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके माध्यम से लगभग 57,000 आवेदन किए गए हैं, जबकि करीब 45,000 स्वीकृतियां प्रदान की जा चुकी हैं।
सिंगल विण्डो पोर्टल पर चेकलिस्ट, आवेदन करने, उद्यम की स्थापना से पूर्व एवं बाद में आवश्यक सभी अनापत्ति प्रमाण-पत्रों, लाइसेंसों, पंजीकरण और अन्य अनिवार्य अनुमोदनों को ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है।
सिंगल विण्डो पोर्टल पर चेकलिस्ट, आवेदन करने, उद्यम की स्थापना से पूर्व एवं बाद में आवश्यक सभी अनापत्ति प्रमाण-पत्रों, लाइसेंसों, पंजीकरण और अन्य अनिवार्य अनुमोदनों को ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है।
निवेश मित्र में इंटरेक्टिव सूचना विजार्ड के माध्यम से ‘अपने अनुमोदन व प्रोत्साहन जानें’ की सुविधा उपलब्ध है। निर्धारित समयावधि में निर्बाध रूप से अनुमोदनों को जारी करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने यथोचित नियमों को अनिवार्य कर दिया है, जैसे कि विभाग निवेश मित्र पर आवेदन प्राप्त करने के 7 दिनों के भीतर केवल एक बार प्रश्न उठा सकता है। सभी आवेदन केवल निवेश मित्र के माध्यम से स्वीकार किए जाते हैं।
वर्ष 2003 में स्थापित, स्काॅच अवार्ड एक स्वतंत्र संगठन द्वारा प्रदत्त सम्मान है। यह उन लोगों, परियोजनाओं और संस्थानों को मान्यता देता है जो भारत को एक बेहतर राष्ट्र बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करते हैं।
स्काॅच अवार्ड में डिजिटल, वित्तीय और सामाजिक समावेश के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रयासों को शामिल किया जाता है। यह शासन, समावेशी विकास, प्रौद्योगिकी और अनुप्रयोगों में उत्कृष्टता, प्रबंधन, कॉर्पोरेट नेतृत्व, कॉर्पोरेट प्रशासन, नागरिक सेवा वितरण, क्षमता निर्माण, सशक्तीकरण इत्यादि में उत्कृष्टता को प्रदान किया जाता है।
https://rashtriyadinmaan.com
