स्मार्ट फोन योजना के नाम पर नौजवानों को प्रलोभन दे रही है सपा सरकार: कांग्रेस


1473080406773congress
लखनऊ: आगामी 2017 के विधानसभा चुनाव ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहे हैं, राजनैतिक पार्टियां झूठे वायदों एवं प्रलोभनों की झड़ी लगाये हैं। उ0प्र0 सरकार ने स्मार्ट फोन योजना के नाम पर नौजवानों को अपनी सरकार दुबारा बनाने का प्रलोभन दिया है। उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने आज जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विगत 2012 के चुनाव में सबको लैपटाप देने का वादा किया था किन्तु सबको लैपटाप नहीं दिये, कुछ सीमित लैपटाप दिये गये।
श्री अखिलेश यादव ने बेरोजगारों को रोजगार या बेरोजगारी भत्ता देने का वादा पूरी तरह कूड़ेदान में डाल दिया और किसी को नहीं दिया। इसी तरह श्री अखिलेश यादव ने अकाल पीड़ित बुन्देलखण्डवासियों को मुफ्त भेाजन देने का वादा किया था किन्तु इनकी सरकार ने उसका पालन नहीं किया और किसी को भी मुफ्त भोजन नहीं दिया गया।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव अब श्री नरेन्द्र मोदी के रास्ते पर चल पड़े हैं, जिन्होने जनता को अच्छे दिनों का सब्जबाग दिखाकर 2014 के लोकसभा चुनाव में गुमराह किया था। जनता मोदी और मुलायम के इन झूठे वायदों से पूरी तरह सावधान है और 2017 के चुनाव में इन्हें सबक सिखायेगी।


Scroll To Top
Translate »