
लखनऊ, ।समाजवादी पार्टी (सपा) ने झारखण्ड, उत्तराखण्ड और राजस्थान में पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। ये नियुक्तियां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा की गयी है।
सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चैधरी ने सोमवार को यहां बताया कि पार्टी अध्यक्ष ने तीनों प्रदेशों में पार्टी संगठन को मजबूती देने के लिए यह बदलाव किया है। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव ने केश्वर यादव उर्फ रंजन यादव को झारखण्ड का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। वहीं कुलदीप सिंह रावत को उत्तराखण्ड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहां पहले डा0 सत्य नारायण सचान प्रदेश अध्यक्ष थे।इसके अलावा राजस्थान प्रदेश में मुकेश यादव को कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
https://rashtriyadinmaan.com
