
लखनऊ,।समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चैधरी ने कहा है कि 21 जून 2017 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए साईकिल यात्रा अभियान में हिस्सा लेंगे। राज्य के प्रत्येक जनपद मुख्यालय पर इसका आयोजन प्रातः 06ः00 बजे से किया जायेगा। तदुपरांत कार्यकर्ता अपनी सुविधानुसार घर पर योग एवं व्यायाम करेंगे। इस साईकिल यात्रा अभियान में विशेष तौर पर नौजवान भारी संख्या में हिस्सा लेंगे। यहां राज्य की राजधानी लखनऊ में सैकड़ों साईकिल यात्री प्रातरू अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंच कर साईकिल चलायेंगे। साईकिल यात्रियों को यह निर्देश भी दिया गया है कि वे बिना किसी को असुविधा पहुंचायें अनुशासित रहकर अपने अभियान को सफल बनायेंगे। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में पर्यावरण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई प्रभावी कदम उठाए गए थे।
पर्यावरण संरक्षण के लिए श्री यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क बनाया था। इससे पूर्व डा0 लोहिया पार्क बनाया जहां प्रतिदिन हजारों लोग आकर भ्रमण करते हैं और व्यायाम भी करते है। यहां विस्तृत हरियाली क्षेत्र है और स्वच्छ हवा में सांस लेने का अवसर मिलता है। बच्चे बूढ़े महिलाएंए नौजवान सभी इनका लाभ उठा रहे हैं। श्री यादव ने ही समाजवादी सरकार में प्रदेश में साईकिल ट्रैक बनवाए थे ताकि साईकिल सवार बिना किसी बाधा के चल सकें। साईकिल जनता की सवारी है और इससे किसी तरह का प्रदूषण नहीं फैलता है। स्वयं अखिलेश यादव ने भी कई बार साईकिल यात्राएं की हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में समाजवादी सरकार ने जहां गंभीर रोगों किडनीए कैंसरए हार्टए लीवर के मुफ्त इलाज की सुविधा दीए वहीं नए मेडिकल कालेज भी खुलवाए और तमाम जांचे भी निःशुल्क की। घायलों और मरीजों को अस्पताल लाने ले जाने के लिए निरूशुल्क 108 नं0 एम्बूलेंस सेवा तथा प्रसूताओं की सुविधा के लिए 102 नं0 एम्बूलेंस सेवा श्री अखिलेश यादव ने शुरू की थी।
https://rashtriyadinmaan.com
