लखनऊ| समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि पहले चार चरणों की तरह पांचवें चरण के मतदान में भी समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में जमकर वोटिंग हुई है। हमें अपने लोगों से जो सूचनाएं मिली हैं उसके हिसाब से पांचवें चरण का मतदान जिन क्षेत्रों में हुआ है, वहां सबसे ज्यादा सीटें हमारे गठबंधन को मिलेंगी। प्रदेष के लोगों का जोष और उत्साह बता रहा है कि विधानसभा चुनाव के बाद सूबे मेें सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि अब तक के अपने कार्यकाल में उन्होंने उत्तर प्रदेष के लिए कौन सा बड़ा काम किया है।
मुख्यमंत्री ने सोमवार को पूर्वांचल के देवरिया और गोरखपुर जिले में सात चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। बांसगंाव विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार षारदा देवी के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए श्री अखिलेष यादव ने कहा कि हमने पिछले सालों में विकास के बहुत सारे काम किए हैं। प्रधानमंत्री बताएं कि उन्होंने अब तक कौन-कौन से काम किए हैं? हम काम करते हैं, काम की बात करते हैं लेकिन मोदी जी काम नहीं करते हैं वह सिर्फ मन की बात करते हैं। मोदी जी की सच्चाई जनता के सामने आ चुकी है। 2019 में वह प्रधानमंत्री नहीं बन सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को अच्छे दिन लाने का सपना दिखाकर नरेंद्र मोदी लोगों को बुरे दिन दिखा रहे हैं। पीएम ने नोटबंदी करके देष की अर्थव्यवस्था को चैपट करने की कोषिष की है। नोटबंदी से विकास की रफ्तार धीमी हो जाएगी। आने वाले समय में लोगों के सामने बड़े पैमाने पर रोजगार का संकट खड़ा होगा।
श्री यादव ने कहा कि मोदी जी ने लोकसभा चुनाव में जनता से जितने भी वादे किए थे, आज तक उनमें से एक भी वादे को पूरा नहीं किया है। प्रधानमंत्री जी को मैं चुनौती देता हॅू कि वह हमारे साथ नोटबंदी के मुद्दे पर खुली बहस करें। प्रधानमंत्री जी बताएं कि नोटबंदी के बाद भ्रश्टाचार, कालाधन और आतंकवाद पर कितनी रोक लगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा के इस चुनाव में जनता को उत्तर प्रदेष के भविश्य के साथ अपने भविश्य का भी फैसला करना है। हमने उत्तर प्रदेष में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने और केंद्र की सत्ता से सांप्रदायिक षक्तियों को बेदखल करने के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है। भाजपा के लोग हमारे गठबंधन पर सवाल उठाते हैं, लेकिन अब तक खुद तीन बार बसपा के साथ रक्षाबंधन मना चुके हैं।
श्री यादव ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ने गुपचुप तरीके से 2014 के लोकसभा चुनाव में अपने वोटों को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में ट्रांसफर करवाया जिससे भाजपा के 73 सांसद चुनाव जीतने में कामयाब हो सके। भाजपा और बसपा आपस में मिली हुई हैं। उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी से सावधान रहने की जरूरत है। इस चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन की भारी जीत होगी क्योंकि प्रदेष की जनता हमारे काम-काज से खुष है और पूरी तरह हमारे साथ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वांचल में जापानी बुखार से पीड़ित होने वाले बच्चों के इलाज के लिए एक विषेश अस्पताल बनवाया। एम्स (इंडियन इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंसेज) की स्थापना के लिए 200 एकड़ जमीन दी। गोरखपुर के बाबा के इषारे पर उस जमीन को विवादित बना दिया गया। उसके बाद हमने एम्स के लिए दूसरी जमीन दी। प्रधानमंत्री ने एम्स का षिलान्यास तो कर दिया है लेकिन हमें जानकारी मिली है कि निर्माण कार्य बहुत धीमा चल रहा है। पीएम बताएं कि एम्स में कब से लोगों का इलाज होना षुरू हो सकेगा। उत्तर प्रदेष के हित में विधानसभा चुनाव के बाद फिर से समाजवादियों की सरकार बननी चाहिए। भाजपा के लोग चुनाव में अपनी हार को देखकर उल्टी-सीधी बातें कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेष यादव ने कहा कि हमने पिछले पांच साल में उत्तर प्रदेष की तस्वीर को बदलने के लिए बहुत काम किया है। आगे मौका मिलने पर और काम करेंगे। अगली बार सरकार बनने पर सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देंगे और इसके साथ ही हम रोडवेज की बसों में महिलाओं को किराए में 50 प्रतिषत की छूट देंगे।
श्री यादव ने कहा कि सरकार बनने पर एक करोड़ गरीब परिवारों की महिलाओं को एक हजार रूपए प्रतिमाह पेंषन देंगे। उन्होंने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की चर्चा करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में यह उत्तर प्रदेष ही नहीं देष की तरक्की में बहुत बड़ा योगदान करेगा। लखनऊ से बलिया तक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य भी षुरू हो चुका है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बन जाने के बाद लोग नौ-दस घ्ंाटे में बलिया से दिल्ली पहुंच सकेंगे।
https://rashtriyadinmaan.com
